पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाकाल से 100 भीखारी पकड़े

महाकाल से 100 भीखारी पकड़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | महाकालके बाहर एवं आसपास भीख मांगने वाले भीखारियों को मंदिर प्रबंध समिति ने सोमवार को पकड़कर शहर से बाहर छोड़ा। शिवरात्रि के दौरान मंदिर क्षेत्र को भीखारियों से मुक्त करने के लिए यह कार्रवाई की। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी के आदेश पर कर्मचारियों की एक टीम बनाई और 11 से शाम 5 बजे तक भीखारियों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। कर्मचारी दिलीप शर्मा ने बताया मंदिर के शव वाहन में बैठाकर भीखारियों को बदनावर, नलखेड़ा और बड़नगर ले जाकर छोड़ा गया। कार्रवाई में कर्मचारी सुशील शर्मा, संजय चौहान, लक्ष्मण सिंह ने भी सहयोग किया।