पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोली लगने से घायल दोनों युवकों को भी जेल भेजा

गोली लगने से घायल दोनों युवकों को भी जेल भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | महावीरनगर में गोली लगने से घायल हुए केवल कटारिया गोपाल मालवीय भी साजिश में शामिल होने के आरोपी बने है। दोनों को जीवाजीगंज पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया।

सीएसपी नितेष भार्गव ने बताया 22 जनवरी को केवल गोपाल ने गोली लगने से घायल होने के बाद गढ़कालिका क्षेत्र निवासी रामप्रसाद चौहान आदि पर हमले का आरोप लगाया था। जांच के बाद वारदात मोती भाटी रौनक गुर्जर की साजिश निकली। बाद में केवल गोपाल ने भी सच उगल दिया। इसलिए दोनों को षडयंत्रकारी होने पर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।मामले में मोती रौनक को पहले ही जेल भेज चुके है। याद रहे 23 दिसंबर को हुए जानलेवा हमले के केस में समझौता नहीं करने पर मोती ने चौहान परिवार को फंसाने के लिए गोलीकांड करवाया था।

दुकानका शटर तोड़कर मोबाइल ले गए चोर: घट्टियापुलिस ने बताया 7-8 फरवरी की दरमियानी रात ग्राम मीन के जुगल शर्मा की दुकान से बदमाश शटर का ताला तोड़कर 15 रिपेयरिंग और सात नए मोबाइल सहित वाउचर ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही जुगल ने थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।