- Hindi News
- भागवत कथा में महिला सोने की चेन चुराते पकड़ाई
भागवत कथा में महिला सोने की चेन चुराते पकड़ाई
बसंतविहार में भागवत कथा में बुधवार शाम महिला के गले से सोने की चेन चुराकर भाग रही महिला को लोगों ने पकड़कर नानाखेड़ा थाने के हवाले किया है। महिला से पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
बसंत विहार कॉलोनी स्थित राम मंदिर में बुधवार को भागवत कथा का समापन चल रहा था। शाम करीब पांच बजे आरती के दौरान वैजयंती पति पीएल रघुवंशी के गले से लक्ष्मीनगर की धनबेली पति मोमन तेलगु ने 12 ग्राम वजनी सोने की चेन निकाल ली। धनबेली चेन लेकर भागती, इससे पहले ही रघुवंशी ने शोर मचा दिया। यह देख मौके पर मौजूद पार्षद दीपिका कुशवाह, उनके पति वीनू कुशवाह, विनती कुवाल अन्य लोगों ने धनबेली को पकड़ लिया। तलाशी में धनबेली से चेन बरामद होने के बाद लोगों ने उसे नानाखेड़ा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वैजयंती की रिपोर्ट पर केस दर्ज करने के बाद धनबेली को महिला थाने में बंद कर दिया। पुलिस का मानना है कि धनबेली ने धार्मिक आयोजनों में पूर्व में भी इस तरह की वारदातें की हो सकती है। पूछताछ में खुलासा हो सकता है।