पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेता कालूहेड़ा और बिल्डर जैन में 10 लाख को लेकर विवाद

भाजपा नेता कालूहेड़ा और बिल्डर जैन में 10 लाख को लेकर विवाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा और बिल्डर सुशील जैन में 10.50 लाख रुपए की उधारी को लेकर विवाद हो गया। जैन ने एसपी एमएस वर्मा से कालूहेड़ा को हत्या की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं कालूहेड़ा ने भी जैन पर अभद्रता का आरोप लगाया। रात 11 बजे योजना आयोग उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन के निवास पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

नयापुरा जैन समाज के अध्यक्ष राजस्व कॉलोनी निवासी सुशील जैन ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वे व्यापारी हैं और उनका आगर रोड पर पेट्रोल पंप है। भाजपा नेता अनिल जैन पर करीब आठ माह से पेट्रोल-डीजल के 10.50 लाख रुपए बाकी है। मंगलवार को वे जलगांव में थे। तभी अनिल के ड्राइवर को मैनेजर मनीष शर्मा ने उधार डीजल देने से मना कर दिया था। इस पर अनिल ने मोबाइल कर गाली-गलौच कर टॉवर स्थित ऑफिस आने पर मारने कहा। उसने भाजपा नेता होने की धमकी दी। अनिल के साथ असामाजिक तत्व रहते हंै। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं।