अपहरणकर्ता पर पांच हजार का इनाम
उज्जैन | वार्डबॉय का अपहरण करने वाले अज्ञात आरोपी पर एसपी एमएस वर्मा ने बुधवार को पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पांच दिन हो गए लेकिन लापता वार्ड बॉय का अब तक सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बताया अंकपात मार्ग स्थित काजीपुरा निवासी प्रकाश सिसौदिया गायत्री नगर स्थित डिस्पेंसरी में वार्ड बाॅय है। वह 7 फरवरी डिस्पेंसरी से रात 8 बजे घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने अब तक इंदौर, शाजापुर, देवास और मक्सी में प्रकाश की खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस प्रकाश को ढूंढने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है।