- Hindi News
- लाइन शिफ्टिंग आज कुछ क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
लाइन शिफ्टिंग - आज कुछ क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
लाइन शिफ्टिंग - आज कुछ क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
उज्जैन| आरएपीडीआरपीप्रोजेक्ट कार्य लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते गुरुवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। एस्सेल पीआरओ सौरभ शास्त्री ने बताया सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ज्योतिर्लिंग फीडर पर लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते सरस्वती गर्ल्स स्कूल, कोट मोहल्ला, लोहे का पुल, खंदार मोहल्ला, तोपखाना, गंदा नाला, बसफोड़ गली, भागसीपुरा, खराकुआं क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। दोपहर 2 से 3 बजे तक 11 केवी गोपाल मंदिर फीडर के कतिया बाखल, महाकाल पुलिस स्टेशन, महाराजवाड़ा, चौबीस खंभा, गुदरी टंकी, कहारवाड़ी, बक्षी बाजार, मोदी की गली, पटनी बाजार, लखेरवाड़ी, मगरमुहा, गाेपाल मंदिर क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।