- Hindi News
- प्रेक्टिकल परीक्षाएं आज से 10वीं 12वीं के विद्यार्थी होंगे शामिल
प्रेक्टिकल परीक्षाएं आज से - 10वीं-12वीं के विद्यार्थी होंगे शामिल
प्रेक्टिकल परीक्षाएं आज से - 10वीं-12वीं के विद्यार्थी होंगे शामिल
उज्जैन| शासकीयस्कूलों में कक्षा 10वीं आैर 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी। उपसंचालक रमा नाहटे के अनुसार परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी के बीच प्रेक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के लिए जिले के सभी बीईओ को एक्सटर्नल के संबंध में आदेश पत्र सोमवार को ही सौंप दिए गए हैं। बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं मार्च के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगी। गुरुवार दोपहर 12 बजे से 9वीं-11वीं के प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा।