- Hindi News
- सरपंच प्रत्याशी का विवाद सुलझाने थाने गए विधायक आरोपों में घिरे
सरपंच प्रत्याशी का विवाद सुलझाने थाने गए विधायक आरोपों में घिरे
माकड़ौनकी एक पंचायत के सरपंच प्रत्याशी एक गुंडे के खिलाफ बुधवार को माधवनगर थाने गए तो मसला सुलझाने के चक्कर में तराना विधायक एसआई से अभद्रता के आरोपों में घिर गए।
कतवारिया औरंगपुर पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी विक्रमसिंह गुर्जर समर्थकों के साथ दोपहर में माकड़ौन के रामसिंह गुर्जर की शिकायत करने एसपी के पास गए थे। यहां रामसिंह भी अा गया। इस पर एसपी ने उसे पकड़वाकर गुर्जर को माधवनगर थाने में आवेदन देने भेज दिया। तभी विधायक फिरोजिया अन्य कार्य से थाने पहुंचे और अपने विधानसभा क्षेत्र का मामला होने के कारण दोनों पक्षों को फटकार लगाते हुए अभद्र भाषा बोल दी। इस पर चर्चा चल गई की फिरोजिया ने एसआई गौतम से अभद्रता करते हुए धमकाया है। हालांकि एसआई मुनेंद्र ने कहा कि विधायक ने उन्हें कुछ नहीं बोला है। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने के लिए फटकार लगाई थी। इस संबंध में विधायक फिरोजिया से चर्चा नहीं हो पाई।
येहै विवाद - सरपंचप्रत्याशी गुर्जर ने बताया रामसिंह बदमाश है। उसने अपने साथी विक्रमसिंह भील को उनके खिलाफ चुनाव में खड़ा किया है। वो उन्हें और ग्रामीणों को धमकाकर भील को जिताने का कह रहा था। इसी की शिकायत की है। विधायक ने उसे छुड़ाया जरूर, लेकिन थानेदार से अभद्रता नहीं की।