365 दिन बिना भोजन रहे संत उज्जैन अाए
365दिन तक बिना भोजन के सिर्फ पानी पीकर कठिन उपवास करने वाले पंजाब के जैन संत सहज मुनि इन दिनों उज्जैन यात्रा पर हंै। बुधवार को उन्होंने नयापुरा स्थित स्थानक भवन में प्रवचन दिए। मुनि के दर्शन के लिए जैन समाज के सैकड़ों लोग उमड़े।
दोपहर में सहज मुनि उपाध्याय रवींद्र मुनि के साथ नयापुरा से विहार कर विश्राम हेतु सुभाषनगर स्थित स्थानक पहुंचे। सहज मुनि ने भास्कर को बताया 1997 में उन्होंने लगातार 64 वर्ष की उम्र में एक वर्ष तक सिर्फ गर्म पानी पीकर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहते हुए सबसे अधिक उपवास की तपस्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया। सहज मुनि समाजजनों सहित अाम लोगों को योग ध्यान करने के साथ उपवास कर जीवन में स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के सचिव शालभद्र चपलोद ने बताया वे संत मुनि मंडल के साथ विहार कर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघीय साधु सम्मेलन में भाग लेने हेतु उज्जैन से इंदौर जा रहे हैं। 28 वर्ष बाद हो रहे इस सम्मेलन में देश के 800 साधु उमड़ेंगे। इसके पहले इस तरह का सम्मेलन महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। गुरुवार सुबह 9.15 बजे मुनि मंडल सुभाषनगर स्थानक में प्रवचन पश्चात इंदौर के लिए विहार करेगा। सम्मेलन में सहज मुनि उपवास तपस्या पर व्याख्यान देंगे।
सहज मुनि