- Hindi News
- बंद मिला स्कूल, पूरे स्टॉफ का वेतन कटेगा
बंद मिला स्कूल, पूरे स्टॉफ का वेतन कटेगा
शिक्षाविभाग की उपसंचालक रमा नाहटे आैर सहायक संचालक अभय तोमर ने बुधवार को महिदपुर विकासखंड़ के चार स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपसंचालक नाहटे के अनुसार शासकीय हाईस्कूल बोलखेड़ा नाऊ में दोपहर 3.30 बजे ही स्कूल में ताला लगा मिला। प्राचार्य सहित पूरे स्टॉफ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। शासकीय बालक उमावि झारड़ा में करीब 10 प्रतिशत विद्यार्थी ही उपस्थित मिले। कन्या उमावि झारड़ा में भी विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। दोनों स्कूलों के स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। शासकीय हाईस्कूल रणायरापीर में स्थितियां ठीक मिली।
इधरविभागों में मिले आधे कर्मचारी
उज्जैन|विक्रमविवि के कार्यपरिषद सदस्य जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार सुबह विवि के मुख्य प्रशासनिक भवन में विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों में आधे से भी कम कर्मचारी उपस्थित मिले। जानकारी लेने पर पता चला कि कई विभागों के कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगे हैं, इस कारण वे विभागों में उपस्थित नहीं हैं। ठाकुर ने कुलसचिव डॉ. एससी आर्य को 15 दिन में सभी विभागों की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।