पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना विवि के प्रो. सिम्हाद्री को बनाया कमेटी चेयरमैन

पटना विवि के प्रो. सिम्हाद्री को बनाया कमेटी चेयरमैन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रमविवि में कुलपति की नियुक्ति जल्द होने के आसार हैं। कुलपति चयन के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन हो चुका है। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. येदला सी. सिम्हाद्री को सर्च कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

प्रो. जवाहरलाल कौल के केंद्रीय विवि गढ़वाल का कुलपति नियुक्ति होने के कारण विक्रम विवि में कुलपति का पद रिक्त हुआ था। नई नियुक्ति होने तक शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. एमएस हाड़ा कार्यवाहक कुलपति के रूप में राज्यपाल रामनरेश यादव की ओर से नियुक्त किए गए हैं। इधर स्थाई कुलपति की नियुक्ति को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित हो गई है। सूत्रों के अनुसार राजभवन की ओर से पटना विवि के कुलपति प्रो. सिम्हाद्री आैर यूजीसी की ओर से जेएनयू नईदिल्ली के लाइफ साइंस के सेवानिवृत्त प्रोफेसर वीएस चौहान का नाम दिया गया है। हालांकि चौहान के नाम को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। विक्रम विवि की कार्यपरिषद की ओर से पहले ही केंद्रीय विवि गढ़वाल के कुलपति प्रो. जेएल कौल का नाम प्रस्तावित किया जा चुका है। पटना विवि के कुलपति प्रो. सिम्हाद्री को कमेटी का चेयरमेन बनाया गया है। जल्द ही सर्च कमेटी की बैठक होगी। तारीख तय नहीं हुई है। बैठक में सर्च कमेटी सदस्य कुलपति पद के लिए देशभर से आए आवेदनों पर विचार के बाद कुलपति के लिए नामों का चयन कर सीलबंद लिफाफे में कुलाधिपति को सौंपेंगे। किसी एक नाम पर कुलाधिपति स्वीकृति की मुहर लगाकर कुलपति की नियुक्ति करेंगे।