- Hindi News
- सिंहस्थ में सिर्फ आधा किमी पैदल चलना पड़ेगा
सिंहस्थ में सिर्फ आधा किमी पैदल चलना पड़ेगा
सिंहस्थ2016 में पांच करोड़ श्रद्धालुओं की संभावित संख्या के हिसाब से पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसी के चलते यात्रियों को कम से कम पैदल चलना पड़े इसके लिए मेला क्षेत्र के पास ही छोटे वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है। वहीं यात्रियों की चेकिंग से लेकर संख्या तक का रिकार्ड रखने के लिए भी इंतजाम करना तय कर लिया है। इस संबंध में बुधवार को एसपी एमएस वर्मा ने सिंहस्थ की प्लानिंग पर मीडिया से चर्चा की।
एसपी ने पावर प्रजेंटेशन के जरिए सिंहस्थ के धार्मिक महत्व से लेकर तैयारियां तक की जानकारी दी। उन्होंने घाटों की संख्या, लंबाई-चौड़ाई, अखाड़े, पेशवाई, शाही स्नान, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की संभावित संख्या नहाने के टाइमिंग को देखते हुए बनाई योजना बताई। उन्होंने बताया कि शहर में प्रवेश के सभी छह प्रमुख मार्गों के छोर पर सेटेलाइट टॉउन बनाए जाएंगे। यहां सुविधा युक्त बस स्टैंड, चैकिंग और यात्रियों की संख्या रिकार्ड करने का इंतजाम रहेगा। यहां से यात्री ऑटो-मैजिक निजी वाहनों से आने वाले सिंहस्थ क्षेत्र के पास तक जा सकेंगे। एसपी ने कहा यह व्यवस्था आम दिनों में रहेगी। शाही स्नान पेशवाई के दौरान शहर के कुछ मार्ग नो व्हीकल जोन रहेंगे।
यहहै अनुमान
एसपीके अनुसार शिप्रा नदी के दोनों और 27297 वर्गमीटर घाट है। 15 मिनिट में 84627 लोग नहा सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति 1X1 मीटर जगह पर ठहरेगा तो 24 घंटे में 8124192 लोग नहा सकेंगे। उन्होंने बताया नो हजार वर्गमीटर पर नए घाट बनाने का प्रस्ताव दिया है। घाट बनने नहाने का समय कम करने पर नहाने वालों की संख्या दोगनी होने की उम्मीद जताई।