पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मोबाइल से ही पता हो सकेगा बैंक से आधार लिंक हुआ या नहीं

अब मोबाइल से ही पता हो सकेगा बैंक से आधार लिंक हुआ या नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | उपभोक्ताअब अपने मोबाइल पर नंबर डायल कर यह पता कर सकते हैं कि आधार नंबर बैंक से लिंक हुआ है या नहीं। लिंक संबंधी जानकारी लेने के लिए उपभोक्ता को अभी संबंधित बैंक की ब्रांच में जाकर पूछताछ करना पड़ती है। लेकिन यह काम अब घर बैठे भी बिना किसी खर्च के मोबाइल से किया जा सकेगा। कोई भी सामान्य व्यक्ति अपने मोबाइल पर साधारण प्रक्रिया पूर्ण कर लिंक संबंधी जानकारी ले सकता है। शिप्रा गैस एजेंसी के संचालक सुनील कछवाय ने बताया उपभोक्ता अपने मोबाइल पर स्टार 99 स्टार 99 हेज डायल करें। 12 डिजिट का आधार नंबर डालें। और ओके कर दें। आधार नंबर सही है या नहीं इसकी पुष्टि करने के लिए 1 नंबर डायल करें। इसके तुरंत बाद मोबाइल पर आधार कार्ड के बैंक से जुडे़ होने की जानकारी प्राप्त होगी। मैसेज में यह भी बताया जाएगा कि किस बैंक से किस तारीख को आधार लिंक हुआ है।