- Hindi News
- उज्जैन में 1761, बड़नगर में 1511 रुपए नया गेहूं बिका, पुराना 100 रुपए घटा
उज्जैन में 1761, बड़नगर में 1511 रुपए नया गेहूं बिका, पुराना 100 रुपए घटा
कृषिउपज मंडी में टॉप क्वािलटी का नया गेहूं लोकवन 1761 रुपए में िसंहल सेल्स व्यापारी फर्म ने खरीदा। गेहूं की वििधवत गोदाम पर पूजा की गई। चिंतामण गणेश मंिदर पर भी इसकी पूजा की गई। उज्जैन मंडी देशभर में गल्ला व्यापार के लिए फेमस मानी जाती है। सारटेक्स क्लीन के चलन में आने से मालवा का गेहूं मेकअप होकर अब ऊंचे भाव पर बिकने लगा है। बड़नगर मंडी में 25 बोरी नया गेहूं 1511 रुपए में लवाचिया के किसान मुकेश ने मंडी की व्यापारी फर्म गजानंद ट्रेडर्स को िवक्रय किया। मौसम साफ होते ही मंिडयों में गेहूं की आवक बढ़ने लगेगी। पुराने गेहूं में व्यापार नहीं मिलने से नीचे भाव पर इसे बेचा जा रहा है। 1625 वाला गेहूं 1525 रुपए के भाव से बेचने वालों की भी कतार लंबी हो चली है। पहली बार गेहूं के 100 रुपए से अिधक भाव का नुकसान मिल रहा है।
नयाविशाल चना 3000 रुपए बिका : नयाविशाल चना 3000 रुपए िक्वंटल में बिका। चना व्यापार में इस बार धन लगाने वाले अिधक बताए जा रहे हैं। गत वर्ष विशाल, कांटा, डालर चना का व्यापार बड़े नुकसान वाला रहा। नगद धन भी इसमें खूब डूबा। इस बार भी डालर के लिए फायनेंसर आसान शर्तों पर और कम ब्याज पर धन देने को तैयार हैं। मंडी में पीले चने की आवक 15 दिन में होने लगेगी।
ग्रेडिंगसोयाबीन 3345 रुपए बिका : प्रोटीनमें सोयाबीन की खरीदी जीरो होने से ग्रेडिंग सोयाबीन भी 50 रुपए की मंदी में गया। वायदा सट्टा शाम को मायनस आया। मंडी नीलाम में ग्रेडिंग सोयाबीन 3345 रुपए के भाव से बिका। सामान्य सोयाबीन 3200 से 3250 रुपए के भाव रहे। 100 रुपए अितरिक्त फायदे वाला व्यापार प्रोटीन में ही मिल रहा था। सूत्रों की माने तो गाड़ी फैल होने से इस प्रकार का सोयाबीन अब लोड नहीं हो रहा। हाईवेस्ट ग्रीन दाना, मिट्टी वाली गाड़ी कंपनी फेल कर देती है। प्लांटों पर गाड़ी बनाने वाले प्रोटीन में भी यही करने लगे। सोयाबीन प्लांट में भी गाड़ी लोड करना िरस्क हो गया। 200 रुपए िक्वंटल का नुकसान वर्तमान के भाव से हो रहा है।
एफसीआईकी गेहूं िबक्री : एफसीआईका ई-ऑक्शन 20 लाख बोरी का आज गुरुवार को होगा। बिक्री भाव 1570 रुपए के ऑफर िकए गए हैं। ट्रेडर्स तो ऊंचे भाव मानकर ही खरीदी नहीं कर रहे। इस बिक्री ऑफर से खुले बाजार में गेहूं के भाव नीचे जाने लगे हैं। बिक्री बंद हो तो भाव में सुधार आए।
उज्जैन|गेहूंलोकवन नया 1761, लोकवन पुराना 1550 से 1789, मिल 1475 से 1525, मालवराज 1570 से 1671, सोयाबीन 3220 से 3345 रुपए। आवक 3500 बोरी रही। चना देशी 2971, चना डालर 4000 से 5101, चना विशाल 3000, धनिया 6200 रुपए। आलू 250 से 360 रुपए। प्याज 250 से 525 रुपए। लहसुन 1000 से 5721 रुपए। लोहाबाजार : टेस्टेडसरिया 4150 रुपए क्विंटल। खलीके भाव : उज्जैनखली 1020 से 1070, कपास्या 1800 से 1850, खली खामगांव 1720 से 1770 रुपए। शाजापुर|सोयाबीन3054 से 3183 रुपए। 1200 बोरी आवक रही। गेहूं 1477 से 1520, उड़द 5101 से 5160, मक्का 1199, धनिया 4511 रुपए। बड़नगर|सोयाबीन3070 से 3384 रुपए। आवक 2200 बोरी रही। गेहूं 1478 से 1511, चना डालर 4153 से 5187, चना 2961, लहसुन 1200 से 2560 रुपए। खाचरौद|सोयाबीन3200 से 3266 रुपए। आवक 300 बोरी रही। गेहूं 1440 से 1511 रुपए। तराना|सोयाबीन3200 से 3251 रुपए। आवक 700 बोरी रही। गेहूं 1440 से 1529 रुपए। महिदपुर|सोयाबीन3200 से 3280 रुपए। आवक 500 बोरी रही। गेहूं 1450 से 1530 रुपए। आगर|सोयाबीन2971 से 3326 रुपए। आवक 800 बोरी रही। गेहूं 1359 से 1497, ज्वार 1145, मक्का 1170 से 1235, चना कांटा 2750, चना डालर 4050, धनिया 7151, रायड़ा 2501 रुपए के भाव रहे।