पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मोर्चा बनाएगा 25 लाख सदस्य

महिला मोर्चा बनाएगा 25 लाख सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान में प्रदेश में 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में गुरुवार को महिला मोर्चा की संभागीय बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े, संभागीय संगठन प्रभारी तपन भौमिक, प्रदेश उपाध्यक्ष कलावती यादव ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में मौजूद सभी पदािधकारियों कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ लक्ष्य पूरा करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में योजना आयोग के उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, प्रकाश चित्तौड़ा, उज्जैन दक्षिण विधायक मोहन यादव, जिला अध्यक्ष श्याम बंसल एवं नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राजश्री जोशी उपस्थित थी। संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता रघुवंशी स्वागत भाषण मोर्चे नगर अध्यक्ष राजेश्वरी जोशी ने किया।
इस कार्यशाला मे मोर्चे के काम की प्रशंसा करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री संभागीय संगठन प्रभारी तपन भौमिक ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा सदस्य बनाने जो लक्ष्य लिया है, वह बहनों की मेहनत को देखते हुए बहुत कठिन नहीं है। आभार उज्जैन ग्रामीण जिला मोर्चा अध्यक्ष शिरोमणि मेहता ने किया।

इधर भाजयुमो ग्रामीण जिले के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष तेजसिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम बंसल, विधायक डॉ. मोहन यादव, भाजयुमो प्रदेश मंत्री भानु भदौरिया, आईटी सेल के सचिन सक्सेना आिद ने संबोधित किया। भौमिक ने बताया मोर्चे के प्रत्येक मंडल में रोजाना 500 सदस्य बनाना है।