पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजा वितरण में जोन अध्यक्ष पार्षद ने की गांधीगिरी

मुआवजा वितरण में जोन अध्यक्ष पार्षद ने की गांधीगिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। नगरनिगम द्वारा आगररोड कमरी मार्ग चौड़ीकरण के 23 भवन-भूमि स्वामियों को गुरुवार को निगम मुख्यालय में 41 लाख रु. के चेक भेंट किए गए। महापौर रामेश्वर अखंड ने चेक दिए। इस कार्यक्रम की सूचना जोन दो अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी और कमरी मार्ग की पार्षद फातिमा मुस्तफा रौनक को नहीं दी गई थी।
सुबह जानकारी मिलने पर वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और अपर आयुक्त रवींद्र जैन को फूल भेंट कर विरोध जताया। उन्होंने कहा संबंधित जोन अध्यक्ष पार्षद को कार्यक्रम की सूचना दी जाना थी। इस दौरान पार्षद दल उपनेता जगदीश पांचाल, कमल बैरवा, ईई ओपी गोयल, संयुक्त संचालक वित्त जेएस भदौरिया मौजूद थे।