- Hindi News
- डॉ. बेदिया ने दिया इस्तीफा ठाकुर चीफ को आॅिर्डनेटर
डॉ. बेदिया ने दिया इस्तीफा ठाकुर चीफ को-आॅिर्डनेटर
विक्रमविवि के गोपनीय विभाग समन्वयक डॉ. डीडी बेदिया ने गुरुवार को इस्तीफा देकर समन्वयक का अतिरिक्त प्रभार छोड़ दिया। उनके स्थान पर ताबड़तोड़ उपकुलसचिव (परीक्षा) डॉ. रचना ठाकुर को चीफ कोर्डिनेटर का अस्थाई प्रभार सौंपा है। विवि में हुए इस फेरबदल से अधिकारियों कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई।
विवि परिक्षेत्र के संपूर्ण रिजल्ट तैयार करने का काम मुख्य रूप से गोपनीय विभाग में होता है। करीब 6 माह पहले ही गोपनीय का दायित्व एमबीए विभाग के निदेशक एवं एमबीए होस्टल के वार्डन डॉ. बेदिया को सौंपा था। गुरुवार दोपहर डॉ. बेदिया ने समन्वयक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होने के लिए विवि प्रशासन को इस्तीफा सौंपकर हलचल मचा दी। कुलसचिव डॉ. एससी आर्य के अनुसार डॉ. बेदिया के स्थान पर डॉ. ठाकुर को गोपनीय विभाग के चीफ कोऑर्डिनेटर का अस्थाई प्रभार सौंपा है।
मूल्यांकनप्रकोष्ठ की होगी समीक्षा, समिति गठित
डॉ.बेदिया के इस्तीफा देने के बाद विवि प्रशासन ने गोपनीय विभाग में सभी गोपनीय व्यवस्थाओं आैर मूल्यांकन प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए 4 सदस्यीय एक समिति का भी गठन किया। पूर्व कार्यपरिषद सदस्य ओपी अग्रवाल को इस समिति का अध्यक्ष बनाया है। समिति को 7 दिनों में समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।