पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान प्रतिमा की पुन: प्रतिष्ठा

हनुमान प्रतिमा की पुन: प्रतिष्ठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। लोहेके पुल के पास स्थित करीब 80 वर्ष पुराने प्राचीन बाल हनुमान मंदिर का जनसहयोग से करीब ढाई लाख रुपए एकत्रित कर क्षेत्रीय नागरिकों ने हाल ही में जीर्णोद्धार कराया, जिसमें गुरुवार को प्रतिमा की पुन: प्राण-प्रतिष्ठा कर भंडारे का आयोजन किया। संयोजक देव वाधवानी, संजू बेदाग, विशाल गौड़, विकास गौहर, कालू गायकवाड़ ने बताया सुबह 10 बजे पं. निर्मल गुरु के आचार्यत्व में 5 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर प्रतिमा की प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कराया। शाम 7 बजे ढोल-ढमाकों से बाबा की आरती की गई। नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत, श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी श्रीकृष्ण शर्मा ने पूजन किया। पश्चात भंडारा शुरू हुआ जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।