पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 को भस्मारती तड़के 4 की बजाय रात 2.30 बजे

17 को भस्मारती तड़के 4 की बजाय रात 2.30 बजे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। 17फरवरी को ज्योतिर्लिंग महाकाल की भस्मारती अलसुबह 4 बजे की बजाय करीब डेढ़ घंटे जल्दी मध्य रात 2.30 बजे से शुरू हो जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।

भस्मारती के पुजारी संजय शर्मा (शनि मंदिर) ने कहा रोजाना सुबह 3.45 बजे मंदिर के पट खुलते हैं और 4 बजे भस्मारती शुरू होती है। शिवरात्रि पर रात 2.30 बजे पट खुलने के साथ भस्मारती शुरू होगी अल सुबह 4.30 बजे के बाद समाप्त होगी। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने कहा शिवरात्रि पर देशभर से हजारों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में उमड़ते हैं। अधिक संख्या में दर्शन कराने के लिए करीब डेढ़ घंटे पहले भस्मारती शुरू करने संबंधी व्यवस्था के आदेश दिए हैं।

सुबह4.30 बजे बाद आम दर्शन : शिवरात्रिपर महाकाल मंदिर प्रशासन प्रयास कर रहा है कि भस्मारती समाप्त होते ही सुबह 4.30 बजे से आम दर्शन कराना शुरू कर देंगे। भस्मारती डेढ़ घंटे पहले होने से हजारों लोग दर्शन कर लेंगे।

इस बार मध्य रात से लाइन नहीं : पुलिस प्रशासन प्रयास करेगा कि मध्य रात 12 बजे से लोग लाइन में लगकर सुबह 4 बजे बाद ही आकर दर्शन का लाभ लें ताकि व्यवस्था बनी रहेे तथा श्रद्धालु भी रातभर लाइन में लगकर थके नहीं।