- Hindi News
- 8 माह में कैसे पूरे होंगे रेलवे के सिंहस्थ निर्माण कार्य
8 माह में कैसे पूरे होंगे रेलवे के सिंहस्थ निर्माण कार्य
सिंहस्थ2016 को अब सिर्फ 14 माह शेष हैं। सिंहस्थ के मद्देनजर शासन का लक्ष्य है कि दिसंबर 2015 तक समस्त निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं लेकिन रेलवे द्वारा सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं के लिए किए जाने वाले अाधे से अधिक निर्माण कार्यों की अब तक शुरुआत भी नहीं हुई है।
27 जनवरी को जिन निर्माण कार्यों के टेंडर हुए हैं, वे अब तक फाइनल नहीं हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर फाइनल होने में अभी दो से ढाई माह का समय लगेगा। अधिकारियों का यह भी कहना है कि वाणिज्य विभाग से टेंडर खुलने के बाद निर्माण विभाग ठेकेदार कंपनी को सिंहस्थ के निर्माण कार्य करने के लिए जिम्मेदारी सौंपेगा। जिन कंपनियों के टेंडर प्राप्त हुए हैं, उनकी उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद निर्माण सक्षम कंपनी को सौंपे जाएंगे।
गौरतलब है कि यदि निर्माण कार्य शुरू होने में अब से दो माह का समय और लगता है तो कार्य अप्रैल में शुरू होंगे। अप्रैल से दिसंबर तक 8 माह के समय में बड़े निर्माण कार्य कैसे पूरे होंगे, यह चिंता का विषय है।
येकार्य होना
{नीलगंगा क्षेत्र में आगम निर्गम द्वार एवं यहां से इंदौरगेट तक बाहर से ब्रिज। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों के कुछ मकान भी टूटेंगे।
{ नीलगंगा सर्कुलेटिंग एरिया को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा
{ मेला क्षेत्र में अस्थाई टिकट बुकिंग काउंटर का निर्माण।
{ पेयजल के लिए 5 लाख लीटर क्षमता का ओवर हेड संपवेल।
{ नईखेड़ी, मोहनपुरा, पंवासा, पिंगलेश्वर एवं विक्रम नगर में रेल लेवल प्लेटफॉर्म एवं सभी जगह पेयजल के लिए बोरिंग।
{ इन सभी जगह पर निर्माण कार्य के बाद होने वाली इलेक्ट्रिसिटी के टेंडर फाइनल नहीं हुए हैं।