पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉपिंग मॉल कॉसमॉस का नए परिवेश में शुभारंभ

शॉपिंग मॉल कॉसमॉस का नए परिवेश में शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शॉपिंग मॉल कॉसमॉस का नए परिवेश में शुभारंभ

उज्जैन | नानाखेड़ास्थित पुराना ट्रेजर बाजार गुरुवार से नए और आकर्षक परिवेश में कॉसमॉस मॉल के नाम से प्रारंभ हुआ। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. आशीष गुरु ने फीता काटकर मॉल का शुभारंभ किया। अमित शर्मा एसोसिएट वाइस प्रसिडेंट, दीप्ति गनगन, निधि शाह एवं कॉसमॉस मॉल उज्जैन के यूनिट हेड अभय शिंदे सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। अमित शर्मा ने बताया कि कॉसमॉस मॉल उज्जैन शहरवासियों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए एकदम नए रूप में नई सोच के साथ तैयार किया है। यहां एक ही छत के नीचे शहरवासी शॉपिंग से लेकर खान-पान एवं मौज मस्ती का लुफ्त उठा सकते हैं। मॉल में कई प्रसिद्ध ब्राण्ड्स मौजूद रहेंगे, जिसमें लोगों को अपने ही शहर में शॉपिंग करने में आसानी होगी। इन ब्राण्ड्स पर समय-समय पर कई आकर्षक ऑफर्स का भी फायदा शहरवासी उठा सकते हैं। शुभारंभ अवसर पर 13 फरवरी से 1 मार्च तक स्प्रींग कार्निवाल का आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई तरह की फन एक्टिविटी के साथ ही ज्ञानवर्धक वर्कशॉप के साथ ही प्रतिदिन आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा।