- Hindi News
- परीक्षा के गेप के दिनों में भी लगाएं विशेष कक्षाएं
परीक्षा के गेप के दिनों में भी लगाएं विशेष कक्षाएं
शाला भवनों के संबंध में शासन के निर्देश
जिलेके 49 हाईस्कूल आैर हायर सेकंडरी प्राचार्यों की गुरुवार सुबह शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में प्री-बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर समीक्षा बैठक हुई। उपसंचालक रमा नाहटे ने सभी प्राचार्यों को परीक्षाओं तक नियमित निदानात्मक कक्षाएं लगाने के साथ परीक्षा के दौरान आने वाले गेप के दिनों में भी विशेष कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा फेल होने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनकी भी विशेष कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए। सत्र 2013-14 में 50 फीसदी से कम परिणाम वाले 33 हाईस्कूल आैर 16 हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य बैठक में उपस्थित हुए। प्री-बोर्ड परीक्षा में 12वी में जिले में सबसे कमजोर परिणाम शासकीय बालक उमावि उन्हेल का रहा। मात्र 10 फीसदी विद्यार्थी ही प्री-बोर्ड परीक्षा में पास हुए। बैठक के दौरान शासकीय कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने भी कॉलेज चलो अभियान के संबंध में प्राचार्यों को जानकारियां दी।
9वीं-11वीं के प्रश्नपत्र वितरित 10वीं-12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू
गुरुवारसे शासकीय स्कूलों में 10वीं आैर 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो गईं। स्कूलों में एक्सटर्नल की उपस्थिति में प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक चलेंगी। इधर गुरुवार दोपहर जिले के सभी प्राचार्यों को 9वीं आैर 11वीं के प्रश्नपत्रों के सीलबंद लिफाफों का भी वितरण किया गया। शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक वितरण किया गया। प्राचार्यों की मौजूदगी में संबंधित थानों पर प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाया गया।
बैठक में प्राचार्यों को निर्देश देतीं उपसंचालक नाहटे एवं उपस्थित जिले के प्राचार्यगण