- Hindi News
- अधेड़ की फांसी, किशोर की जहर खाने से मौत
अधेड़ की फांसी, किशोर की जहर खाने से मौत
उज्जैन| बहादुरगंजमें गुरुवार रात एक अधेड़ ने फांसी लगा ली। वहीं जूना सोमवारिया में एक किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बहादुरगंज स्थित चंपाकुंडी निवासी राजेश चौहान (50) काफी समय से नौकरी छोड़कर घर बैठा था। इसी बात पर कुछ दिन से प|ी से विवाद हो रहा था। संभवत: इसी कारण उसने रात को आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी। इधर जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि जूना सोमवारिया निवासी अमन नामदेव (18) ने बुधवार देर रात अज्ञात कारण से जहर पी लिया। परिजन उसे पाटीदार अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं।
सूदखोरीसे परेशान परिवार बैठेगा अनशन पर - लक्ष्मीनगरनिवासी मनीष गोयल ने बताया शहर के प्रभावशाली सूदखोरों की प्रताड़ना के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। फिर भी पुलिस सूदखोरों से उनके चेक बरामद नहीं कर सकी। नतीजतन सूदखोर दूसरों से चेक बाउंस करवाकर नोटिस दे रहे हंै। इसलिए वे प|ी और तीनों बेटी के साथ भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के सामने आमरण अनशन करेेंगे। याद रहे मनीष ने 5 जनवरी को गृहमंत्री बाबूलाल गौर के घर के सामने भी आत्मदाह की कोशिश की थी।