- Hindi News
- आगर रोड पर बाइक ट्रैक्टर में घुसी, दो गंभीर
आगर रोड पर बाइक ट्रैक्टर में घुसी, दो गंभीर
उज्जैन। घट्टियास्थित ग्राम धनड़ा बड़ला निवासी राहुल पिता तोलाराम शिवनारायण पिता भेरूसिंह की ढाबला फंटा पर दुकान है। दोनों गुरुवार रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे घौंसला के पास एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गए। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। वहीं भैरवगढ़ के ग्राम कालूखेड़ी का कालू रात को बाइक सहित डिवाइडर से टकरा गया। तीनों को परिजनों ने संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया है।
दोबाइक एक्टिवा चोरी
उज्जैन | नानाखेड़ास्थित आदिनाथ कॉलोनी निवासी राजेश जैन की 9 फरवरी को नईसड़क पोस्ट ऑफिस से बाइक चोरी हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। ढांचा भवन के राजेंद्र कटियार की 19 जनवरी को डिवाइन वेली से बाइक चोरी होने पर माधवनगर पुलिस ने कायमी की है। वहीं सकतखेड़ी के गोपाल लोहार की 10 फरवरी को इंदिरानगर से बाइक चोरी होने के मामले मेें चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।