पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन में भी होगा टोटल शटडाउन का असर

उज्जैन में भी होगा टोटल शटडाउन का असर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेताओं के खिलाफ राज्य प्रशासनिक संघ, तहसीलदार, एसएलआर सहित अन्य शासकीय सेवक संगठनों ने विरोध का बिगुल बजाया है। 18 फरवरी को प्रदेश के शा. कार्यालयों में टोटल शटडाउन का उज्जैन में भी असर दिखाई देगा। गुरुवार दोपहर तहसीलदार, अपर कलेक्टर अन्य कर्मचारी संगठनों ने सीएम के नाम ज्ञापन देकर दोषी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम अवधेश शर्मा ने ज्ञापन लिए। ज्ञापन देने में राज्य प्रशासनिक संघ जिला अध्यक्ष अपर कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, पवन जैन, डॉ. कैलाश बुंदेला, एसडीएम अभिषेक दुबे, घट्टिया एसडीएम शाश्वतसिंह मीना, महिदपुर एसडीएम अभिषेक गेहलोत, उज्जैन तहसीलदार सुनील पाटील शामिल थे।

इसलिएअसर : राजगढ़से भाजपा सांसद रोडमल नागर पर आरोप है कि 9 फरवरी को उन्होंने समर्थकों के साथ राघोगढ़ एसडीएम रिंकेश वैश्य से मारपीट दुर्व्यवहार किया था। इसके पूर्व मुरैना में एसडीएम राजेश राठौर द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई से नाराज होकर भाजपा नेताओं ने उनसे मारपीट की थी। विदिशा में बीपीएल सूची में नाम जोड़ने को लेकर तहसीलदार रविशंकर राय से मारपीट। हरदा में राजस्व वसूली के मसले पर तहसीलदार निधि चौकसे को कोर्ट रूम में जान से मारने तबादले की धमकी। महासचिव दीपक सक्सेना ने बताया इन घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए 18 फरवरी को प्रदेश में राज्य प्रशासनिक, तहसीलदार, अन्य शासकीय सेवक संगठनों ने काम नहीं करने का आह्वान किया है।