शिवसैनिक वैलेंटाइन डे पर जताएंगे विरोध
शिवसैनिक वैलेंटाइन डे पर जताएंगे विरोध
उज्जैन | वैलेेंटाइनडे के विरोध में 14 फरवरी को प्रदेश उप प्रमुख सुखविंदरसिंह खनूजा की अगुवाई में शिवसैनिकों द्वारा विरोध प्रकट किया जाएगा। प्रदीप जायसवाल ने बताया सुबह 10 बजे महाकाल चौक से रैली निकाली जाएगी, जो शहीद पार्क पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया भारतीय संस्कृति के विरूद्ध किसी भी प्रकार की फूहड़ता काे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अलीहोंगे आप में शामिल
उज्जैन। 20सालों से कांग्रेस में शामिल रहे एडवोकेट सैयद मकसूद अली 500 समर्थकों के साथ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे। वे सुबह 11 बजे शहीद पार्क पर अमर शहीद बलराम जोशी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पश्चात शहीद पार्क स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर संभागीय संयोजक शैलेंद्रसिंह रूपावत, सहसंयोजक विनोद शर्मा दिनेश प्रतापसिंह बैस की मौजूदगी में आप की सदस्यता लेंगे।