पहले पेज के शेष
उज्जैनमें अब तक चार मरीजों की मौत : बीते11 िदनों में उज्जैन में दो महिलाओं सहित 4 मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा जिले में 13 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक मरीज उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र, दूसरा लक्ष्मीनगर, तीसरा बड़नगर चौथा मरीज खाचरौद निवासी था।
कालापीपलमें बिजलीकर्मी की मौत: गुरुवारको कालापीपल के एक मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है। इंदौर से मिली सूचना के बाद सीएमएचओ कालापीपल पहुंचीं और मृतक के परिजनों की जांच की। मस्जिद मोहल्ला निवासी लाइनमैन के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय मरीज की बुधवार रात एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। मृतक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. गवली ने एमवाय अस्पताल इंदौर के प्रभारी से फोन पर चर्चा करने के बाद की।
सुनंदाकेस...
लेकिनबाकी पांचों से अलग-अलग सवाल-जवाब होते रहे। इस दौरान कई नए तथ्य सामने आए। ऐसी बातें भी सामने आई जो थरूर अब तक छुपाते रहे थे। ऐसे में रात साढ़े दस उन्हें फिर से वसंत विहार थाने आने को कहा गया। इस बार थरूर से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई।
एसआईटी ने थरूर से पूछा, पिछले साल 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली लौटने पर ऐसा क्या हुआ था जो सुनंदा आपको एयरपोर्ट पर ही छोड़कर चली गई थीं? इसके अलावा उनसे 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। थरूर से चार हफ्तों में यह तीसरी पूछताछ है। 5 फरवरी को एसआईटी ने सुनंदा के बेटे शिव मेनन से भी पूछताछ की थी।
आईपीएलविवाद पर भी पूछे गए कई कड़े सवाल : दिनमें थरूर से 2010 के आईपीएल विवाद को लेकर भी कड़े सवाल-जवाब किए गए। तब थरूर विदेश राज्यमंत्री होते थे। उन पर अपने पद का दुरुपयोग कर सुनंदा को 94 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचाने का आरोप लगे थे। पद भी छोड़ना पड़ा था। सुनंदा आईपीएल की कोच्चि टीम से जुड़ी थीं।
सुनंदाका विसरा सैंपल जांच के लिए अमेरिका भेजा गया: एसआईटीने सुनंदा का विसरा सैंपल अमेरिका की एफबीआई लैब भेजा है। ताकि पता लगाया जा सके कि सुनंदा को जो जहर दिया गया था, उसमें रेडियोएक्टिव पदार्थ थे या नहीं। सुनंदा को पोलोनियम-10 जहर देने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट 30 दिन बाद आने की उम्मीद है।
देररात किया सवाल- क्यों कर रहे हैं गुमराह
{थरूरशुक्रवार को त्रिवेंद्रम जा रहे हैं। इसलिए रात को ही बुलाया गया।
{ज्यादातर सवालसुनंदा की जिंदगी के आखिरी 5 घंटे के बारे में किए।
{सुनंदा केबेटे शिव ने कहा था कि मां आईपीएल के बारे में कुछ बताना चाहती थी। पर बता नहीं पाई। थरूर से उस बारे में भी पूछा गया।
{दिन में संजय दीवान ने जो बातें बताई थीं उन पर थरूर की सफाई ली गई। साथ ही पूछा गया कि और कोई बात हो तो अभी ही बता दें।
केजरीवालने...
लेकिनमोदी ने महाराष्ट्र में पहले से तय कार्यक्रम का हवाला देते हुए इसमें आने में असमर्थता जता दी। दिल्ली चुनाव के 10 फरवरी को नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को फोन पर बधाई दी थी। उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था। इसी सिलसिले में गुरुवार को सिसौदिया के साथ केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों ने बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह और शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू से भी मिले थे। उनसे भी दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में बात की थी।
विवादितहै पूर्ण राज्य का मसला : दिल्लीको पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मसला लंबे समय से विवादित है। इस बार आप और कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में जगह दी थी। लेकिन भाजपा के दृष्टि पत्र में इसे शामिल नहीं किया गया था।