पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मार पति ने खुद को आग लगाकर जान दी

पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मार पति ने खुद को आग लगाकर जान दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानड़ | शिवगढ़ में पति-प|ी के बीच पारिवारिक झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने प|ी के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। प|ी को लहूलुहान देख पति ने उसे मृत समझकर खुद पर केरोसिन डाल आग लगा ली। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कानड़ से करीब 4 किमी दूर ग्राम शिवगढ़ में गुरुवार देररात करीब 10 बजे गोवर्धन पिता रतनलाल मालवीय (45) और प|ी शांतिबाई (40) के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गोवर्धन ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और शांतिबाई के सिर में दे मारी। इससे शांतिबाई को गंभीर चोट आने पर वह नीचे गिर गई। प|ी को खून से सनी जमीन पर पड़ी देख गोवर्धन के भी होश उड़ गए। उसे लगा कि शांति की मौत हो गई है। इससे घबराकर उसने भी केरोसिन से भरी कुप्पी उठाकर खुद पर डाली और आग के हवाले कर दिया। इससे मौके पर ही गोवर्धन की मौत हो गई। इधर, वहां पहुंचे मृतक के बेटे संजय ने घायल मां को घर से बाहर निकाला। तत्काल एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस 108 ने प्राथमिक इलाज कर महिला को कानड़ अस्पताल भेजा। जहां से शांतिबाई की हालत गंभीर होने पर उज्जैन रैफर कर दिया। फिलहाल शांतिबाई का उज्जैन अस्पताल में इलाज चल रहा है।





इधर, सूचना मिलते ही मौके पर कानड़ पुलिस पहुंची और गोवर्धनलाल का शव अस्पताल पहुंचाकर पीएम कराया।

खबरें और भी हैं...