गेहूं में बाहर की खरीदी ऊंचे भाव वाली, 1650 से 2061 रुपए के भाव रहे
कृषि उपज मंडी में गेहूं का व्यापार जोरों पर चल निकला है। कमीशन पर गेहूं खरीदी के आर्डर लेने में एक-दो व्यापारी माहिर बताए जाते थे लेकिन अब बाहर की पार्टी एक साथ 2-3 व्यापारी को भी खरीदी देकर अच्छी क्वालिटी का गेहूं लेने लगी है। मंडी नीलाम 100 रुपए ऊंचा चल रहा है। सामान्य भाव 1650 से 1750 और 1900 से 2061 टॉप क्वालिटी का गेहूं बिक रहा है। कलर के चक्कर में मुहूर्त करने वाले तो बड़ी तादाद में गेहूं डंप कर चुके हैं। सोमवार की खुलती मंडी में गेहूं की बढ़ती आवक में क्वालिटी वाला गेहूं खासा बिकने की स्थिति भी मुंबई, गुजरात की बड़ी पार्टी के आने की संभावना में बन रही है।
मंडी में बीज टच सोयाबीन 4401 रुपए बिका : मंडी में बीज टच सोयाबीन 4401 रुपए बिका। वायदा प्लस रहा। सोयाबीन घटे भाव पर भी नहीं बिकने से धन लगाने वाले तगादा करने लगे हैं। जल्दी धन कमाने की सलाह देकर स्टॉक करवाने वाले भी खासे ऊंचे-नीचे होने लगे। यूआरडी व्यापार सोयाबीन का बढ़ने से 75 से 80 रुपए का फायदा भी हो रहा है। 30 रुपए में बिल तो भी 40 का फायदा होने के बाद भी प्रति बोरी 300 रुपए का नुकसान चालाकी से व्यापार करने वालों को लगने की खबर है। भारी मंदी के दौर में प्लांटों को गाड़ी लोड करने वाले गिने चुने ही जुगाड़ बिठाकर लाभ ले रहे हैं। तोल-मोल, िमट्टी, कचरा के बाद भी सोयाबीन इस साल फायदा भी नहीं दे रहा। अप्रैल के वित्तीय वर्ष में सोयाबीन में तेजी बताने वाले भी खूब आने लगे।
स्टॉक हल्का कर रहे : उज्जैन संभाग से सोयाबीन के ट्रक लोड करने वाले बढ़ते जा रहे हैं। भारी मंदी के चलते स्टॉक बोझ हल्का करने के लिए ग्रेडिंग की बिक्री बढ़ गई। महंगे भाव का सोयाबीन एक गाड़ी 4 लाख रुपए की लागत वाली होती है। इसमें मंडी संबंधी दस्तावेज के साथ अन्य आवश्यक कागज होना जरूरी। मंडी नीलाम में स्टॉक का सोयाबीन िकसानी आवक में बिकने की खबर है।
डालर चना 6425 रुपए बिका : डालर चना 6425 रुपए बिका। आवक बढ़ने लगी। बाहरी डिमांड कहीं से भी नहीं आ रही। लमसम धन वाली पार्टी मंडी से डालर खरीद रही है। कंटनेर में मांग मार्च में बताई जाने से डालर का व्यापार खासा फीका बना हुआ है। डालर चने का स्टॉक अब लाभ वाला नहीं होने से रूटीन व्यापार ही अधिक किए जाने की खबर है। विशाल चना 4380 रुपए बिका। मंडी में इस प्रकार की आवक कमजोर बनी हुई है। डालर चने का कंटेनर 15 से 20 लाख रुपए का लोड होने से इस व्यापार में अब महानगर की पार्टी धन लगाने की इच्छुक है। जमीन तलाशने से पहले डालर का उत्पादक मंडियों को भी तलाश जा रहा है। 4-5 साल से उज्जैन मंडी डालर की बड़ी मंडी मानी जाने लगी है।
उज्जैन|गेहूं लोकवन 1650 से 2061, मिल क्वालिटी 1550 से 1620, सोयाबीन 3650 से 4401, चना देशी 4043, चना डालर 6425, चना विशाल 4380।
आलू 200 से 360, प्याज 150 से 260 रुपए। लहसुन 2000 से 5000 रुपए।
लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3250 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1400 से 1425, कपास्या 2200 से 2350, खली खामगांव 2400 से 2550 रुपए। उज्जैन मावा : 160 रुपए किलो।
आगर|गेहूं 1400 से 1890, सोयाबीन 3140 से 3750, चना कांटा 4100, चना विशाल 3800 से 4490, चना डालर 6301, धनिया 8900, रायड़ा 3755। शाजापुर| सोयाबीन 3550 से 3750, गेहूं 1500 से 1672, चना डालर 5769, चना कांटा 4200, चना मौसमी 4175, मसूर 4790, धनिया 5625, रायड़ा 3761। महिदपुर|सोयाबीन 3541 से 3729, गेहूं 1482 से 2049, चना 4255, चना डालर 6081, रायड़ा 3485, धनिया 5755। खाचरौद|सोयाबीन 3550 से 3657, गेहूं 1670 से 1922। बड़नगर|गेहूं 1531 से 2031, चना 4360, चना डालर 6525, बटला 4710, सोयाबीन 3480 से 3860, लहसुन 3000 से 5500। तराना|सोयाबीन 3737, गेहूं 1500 से 1911, चना डालर 5800 से 6200, चना मौसमी 4400, चना कांटा 3900 रुपए के भाव रहे।