पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़नगर में छात्रा पुल से कूदी, मौत

बड़नगर में छात्रा पुल से कूदी, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के डाबरी चौक में रहने वाली पीजीडीसीए की होनहार छात्रा अदिति पिता प्रहलाद सोलंकी (22) ने उज्जैन रोड स्थित चामला नदी के बड़े पुल से कूदकर जान देने का प्रयास किया। इस पर आसपास के लोगों ने अदिति को तुरंत 108 की मदद से शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने अदिति का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल उज्जैन भेज दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

इसकी सूचना पिता प्रहलाद सोलंकी को तब लगी, जब वह बड़नगर थाने पर अदिति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। सोलंकी ने बताया अदिति अपने परिजनों के साथ महालक्ष्मी मंदिर जाने का बोलकर गई थी। डॉक्टरों ने बताया ऊंचाई से गिरने के कारण अदिति की पसलियाें व सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी हालत नाजुक थी। इससे उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डाबरी चौक से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या मे समाजजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर बताया कि आत्महत्या क्यों की, यह फिलहाल अस्पष्ट है।

खबरें और भी हैं...