आज से स्कूलों में होने वाली तालाबंदी स्थगित
प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद शिक्षक आैर अध्यापकों की काउंसिलिंग में रिक्त पदों की सूची जारी नहीं करने के विरोध में शिक्षक-अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी से जिले के सभी स्कूलों में हड़ताल आैर तालाबंदी की घोषणा की थी। मोर्चा व जनशिक्षक मंच के मनोहर दांगी ने बताया जिला शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों की जानकारी देने के लिए सभी संकुल प्राचार्यों को पत्र भेजा है। इसके बाद 12 फरवरी से होने वाली हड़ताल व तालाबंदी को स्थगित कर दिया गया है। संयुक्त मोर्चा में जनशिक्षक मंच से दांगी, कर्मचारी कांग्रेस के मानसिंह चौहान, राज्य अध्यापक संघ के शेख मोहम्मद हनीफ, राज्य कर्मचारी संघ के मनोहर गिरि आदि ने तालाबंदी स्थगित करने का निर्णय लिया।