शादी की खरीदारी कर बस पकड़ने के लिए मक्सी जाने के दौरान हुआ हादसा
उज्जैन | मक्सीरोड पर बुधवार रात दोंता-सोनताजागीर के पास हुए सड़क हादसे में मृत आकाश शिवहरे दूधतलाई स्थित होटल मुस्कान पैलेस का मैनेजर था। आकाश के भाई राजेश की शादी एक मार्च को सागर में तय थी। खरीदारी के लिए चाचा संतोष शिवहरे, राजेश, मुकेश और राजेश का होने वाला साला हेमंत उज्जैन आए थे। सभी ने उज्जैन और इंदौर में खरीदारी की। बुधवार रात को इनोवा कार से आकाश अपने दोस्त इंदौरगेट निवासी मनीष, कंथार खेड़ी निवासी राहुल राजपूत, महानंदा नगर निवासी दीपक मराठा के साथ उनको मक्सी पहुंचाने जा रहा था। वहां से बस से गुना जाते। दोंता के पास पिकअप वाहन से टक्कर होने से इनोवा पलट गई। हेमंत, राहुल, दीपक और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश की मौत इलाज के दौरान हुई। घायल मुकेश की हॉस्पिटल से छुट्टी कर दी। संतोष व मनीष की हालत सामान्य है।
मक्सी रोड पर दुर्घटना में पांच की मौत का मामला