15 से हेलमेट पहने बगैर बाइक चलाई तो चालान
उज्जैन | एसपी एमएस वर्मा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि उल्लघंन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया 15 फरवरी से आम लोग यदि हेलमेट पहने बगैर बाइक चलाते मिले तो उनका चालान काटा जाएगा।