पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंहस्थ का बाजार दुकानों का बंटवारा

सिंहस्थ का बाजार दुकानों का बंटवारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में दुकानों के प्लॉट आवंटन के लिए आए आवेदनों के आंकड़ों ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। कई सेक्टरों में दुकानों के प्लॉट की संख्या के मुकाबले बेहद कम आवेदन आए हैं। शुक्रवार को प्लॉट आवंटन के लिए फॉर्म जमा करने का आखिरी दिन रहेगा। आवेदनों की संख्या कम रहने पर फॉर्म की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है।

सिंहस्थ क्षेत्र में छह समूहों के अंतर्गत 18 सेक्टरों में 1145 दुकानों के प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ क्षेत्रों में प्लॉट संख्या से कई अधिक आवेदन आए हैं लेकिन कुछ सेक्टरों में आवेदनों की संख्या काफी कम है। गुरुवार शाम तक कुल 1308 आवेदन ही नगर निगम कार्यालय में आए हैं। कई सेक्टर ऐसे हैं, जहां नाम मात्र के आवेदन आए हैं। प्लॉट लेने में व्यापारियों की घटती रुचि के कारण कई प्लॉट खाली रहने की स्थितियां बनती दिखाई दे रही हैं। हालांकि शुक्रवार को आवेदन करने का अाखिरी दिन है लेकिन अधिकारियों को आखिरी दिन भी शत-प्रतिशत प्लॉटों के लिए आवेदन आने की उम्मीद काफी कम है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को आवेदन की तारीख आगे बढ़ानी पड़ सकती है।

सबसे अधिक आवेदन दत्त अखाड़ा क्षेत्र के लिए: ए समूह के अंतर्गत दत्त अखाड़ा सेक्टर में 155 दुकानों के प्लॉट के लिए सबसे अधिक 539 आवेदन आ चुके हैं।

इन सेक्टरों में रूचि कम

सेक्टर प्लॉट आवेदन
खिलचीपुर (ए समूह) 10 06
उजड़खेड़ा-1 (बी समूह) 80 60
गढ़कालिका (बी समूह) 42 12
खिलचीपुर (बी समूह) 63 10
लालपुर (सी समूह) 05 04
उजड़खेड़ा-1 (डी समूह) 114 17
उजड़खेड़ा-2 (डी समूह) 164 22
कालभैरव (डी समूह) 68 18
सिद्धवट (डी समूह) 74 21
भूखीमाता (ई समूह) 147 38

(गुरुवार शाम तक के आंकड़ें निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार)

हमारा प्रयास है मेला क्षेत्र में कोई दुकान प्लॉट खाली न रहे। शुक्रवार को प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। फॉर्म की संख्या कम रहेगी तो तारीख को सात दिन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। दिवाकर नातू, अध्यक्ष, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण

कम आवेदन के यह कारण

पुराने व्यापारियों को कोई प्राथमिकता नहीं दी गई, जिसके कारण वर्षों से दुकानें लगाने वाले व्यापारियों में नाराजगी है।

मेले में ढाई महीने से अधिक समय बाकी है। दूरदराज के व्यापारियों को अब तक आवेदन की सूचना ही नहीं मिल पाई है।

कुल 1145 दुकानों के प्लॉट में से 591 आरक्षित श्रेणी के हैं, जिसके कारण कुछ अन्य व्यापारी यहां आवेदन नहीं कर पा रहे।

मेला क्षेत्र में पड़ाव स्थलों पर भोजन व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी, ऐसे में खाने-पीने की दुकान लगाने वाले व्यापारी आउटर पर दुकानें लगाने में रुचि ले रहे हैं।


खबरें और भी हैं...