उचित मूल्य पर पीओएस मशीन के जरिए खाद्यान्न मिलना शुरू
उज्जैन | सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों पर पीओएस मशीन के माध्यम से शकर, केरोसिन आदि का वितरण शुरू हो गया है। मशीन उपभोक्ता और विक्रेता के आधार सत्यापन के बाद कार्य प्रारंभ करती है। 11 फरवरी से मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया है। उपभोक्ताओं को सामग्री वितरण आधार या समग्र आईडी द्वारा किया जा रहा है। उपभोक्ता को खाद्यान का वितरण सही तरीके से हो रहा है। शासन के निर्देशानुसार सेंटर सर्वर से सभी उपभोक्ताओं का डाटा पीओएस मशीन में डाउन लोड कर लिया गया है। सभी आवश्यक कार्य करने के बाद पीओएस के माध्यम से सामग्री वितरण करना शुरू कर दिया है।