सिंहस्थ में आपदा प्रबंधन पर पुस्तक का विमोचन आज होगा
सिंहस्थ में आपदा प्रबंधन पर पुस्तक का विमोचन आज होगा
उज्जैन | वरिष्ठ अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं आपदा प्रबंधन के जानकार डॉ. जी.डी. नागर द्वारा लिखित पुस्तक आकस्मिक आपदाएं प्राथमिक उपचार एवं देखभाल का विमोचन सोमवार 15 फरवरी को दोपहर 1 बजे सिंहस्थ मेला कार्यालय में सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष माखनसिंह द्वारा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. नागर सिंहस्थ 2004 में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के नाते अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कोठारी संभाग प्रमुख: संजय कोठारी को शिवसेना उज्जैन संभाग प्रमुख नियुक्त किया है। जानकारी अनिल जाधव ने दी।