पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक घंटे में 3500 लड्डू बनाने वाली मशीन आई

एक घंटे में 3500 लड्डू बनाने वाली मशीन आई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | महाकाल मंदिर में सिंहस्थ के दौरान लड्डू प्रसाद की कमी न हो इसके लिए मंदिर समिति ने रविवार को लड्डू बनाने वाली मशीन मंगवाई है। हालांकि इसे समिति ने नहीं खरीदा। इंदौर के भक्त ने पुजारी आशीष गुरु की प्रेरणा से दान दी। करीब 5 लाख रुपए की मशीन पूना से लाए। जो एक घंटे में 3500 लड्डू बनाएगी। मंदिर में रोज 10-15 हजार और श्रावण मास आदि पर्वों पर 30 हजार लड्डू की खपत हाेती है। 12 घंटे में यह मशीन वर्तमान खपत से अधिक 42 हजार लड्डू बनाकर देगी। शीघ्र ही इस मशीन को लड्डू प्रसाद यूनिट में लगाएंगे।

नंदीहॉल के 15 खंभों पर पीतल चढ़ाने का काम पूरा

उज्जैन |
महाकाल मंदिर में समिति द्वारा लाखों रुपए खर्च कर नंदीहॉल के खंभों पर पीतल चढ़ाने का कार्य कराया जा रहा है। जोधपुर की संस्था यह कार्य कर रही है। इसमें कुल 18 खंभे पर पीतल चढ़ना है। रविवार को नंदीहॉल के 15 खंभों पर पीतल चढ़ाने का कार्य पूर्ण हो गया।

खबरें और भी हैं...