बाइक सवार गड्ढे में गिरने से घायल
उज्जैन | जानीबाई पति रामाजी मकवाना 60 वर्ष, सुरेश पिता रामाजी मकवाना 25 वर्ष निवासी परोलिया तहसील इंगोरिया मामा के यहां ग्राम तालोहा मोटरसाइकल से शाम 4 बजे अपने घर आ रहे थे। परोलिया से कुछ दूरी पर गाड़ी के सामने कुत्ता आ जाने से सुरेश का संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में जा गिरा। दोनों को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मैजिक ने एक्टिवा को टक्कर मारी: उज्जैन | कमलेश पिता घनश्याम उपाध्याय निवासी बहादुरगंज रविवार शाम 7.30 बजे इंदौर एक्टिवा से अपने भाई के मकान का ग्रह प्रवेश कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी पंथपिपलई के पास टाटा मैजिक एमपी 13 टीए 2911 ने पीछे से टक्कर मार दी। कमलेश को पैर में चोट आई है।
बाइक टकराने पर मारपीट
उज्जैन | बाइक टकराने पर इमली गली निवासी मोहसिन पिता इकबाल खान और शहबाज पिता सरफराजुद्दीन के बीच रविवार रात मारपीट हो गई। खाराकुआं पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।