आगर-मालवा | इंदौर से
पीथमपुर | अकोलिया डाक बंगले के पास पहाड़ी से नीचे उतर रही बाइक को तेज गति से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सास, बहू की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। भगवानसिंह (45) प|ी कवड़ीबाई (40) व मां पुनीबाई (70) को बाइक पर लेकर सेक्टर एक से सेक्टर तीन की ओर जा रहा था, तभी कंटेनर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कवड़ीबाई व पुनीबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भगवानसिंह गंभीर रूप से घायल है।
आगर-मालवा | इंदौर से बरात लेकर लौट रही बोलेरो बेकाबू होकर उज्जैन रोड मिड-वे के पास पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार एक ही परिवार के दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आठ युवक घायल हो गए। इनमें से तीन युवकों को उज्जैन रैफर किया है। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3 बजे हुई। स्थानीय गवलीपुरा से इंदौर गई बरात लेकर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार रवि उर्फ राजकुमार पिता बलराम गवली (25) एवं देवेंद्र पिता प्रेमचंद गवली (24) निवासी बड़ा गवलीपुरा आगर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार आठ अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रवि पिता श्यामलाल गवली (25), रवि पिता गोविंद गवली (29) एवं मुकेश पिता नंदकिशोर गवली (25) की हालत गंभीर होने से तीनों को उज्जैन रैफर किया गया।
बरात से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 की मौत
कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, सास-बहू की मौत