स्वामी अवधेशानंद कल उज्जैन आएंगे
इंदौर| जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि 16 फरवरी को सुबह 7.40 बजे विमान से इंदौर आएंगे। प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष सुशील बेरीवाला ने बताया स्वामीजी सिंहस्थ की सफलता और जनकल्याण की भावना से उज्जैन के श्री गुमानदेव हनुमान मंदिर पिपलीनाका के पास श्री अवंतिका महाकाल मंडपम् प्रांगण में चल रहे शिव-शक्ति महायज्ञ में शामिल होंगे। वे महाकाल मंदिर में दर्शन भी करेंगे। 16 फरवरी को ही रात 9 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।