- Hindi News
- आज महाकाल वाणिज्यिक केंद्र नानाखेड़ा में बंद रहेगी बिजली
आज महाकाल वाणिज्यिक केंद्र नानाखेड़ा में बंद रहेगी बिजली
आज महाकाल वाणिज्यिक केंद्र नानाखेड़ा में बंद रहेगी बिजली
भासं. उज्जैन। फ्रेंचाइजीएस्सेल विद्युत वितरण कंपनी शुक्रवार से 2 अक्टूबर तक विद्युत लाइनों का मैंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया कि शु़क्रवार को महाकाल वाणिज्यिक केंद्र, नानाखेड़ा, प्रगतिनगर, अन्नपूर्णानगर, अंबेडकरनगर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं वृंदावनपुरा, ऊर्दु पुरा, मारुतिगंज, जीवाजीगंज, नयापुरा, नामदारपुरा, पीपलीनाका आदि काॅलोनियों में दोपहर 1 से अपराह्न 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।