पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजे बाजार, हर दिन खरीदी के याेग

सजे बाजार, हर दिन खरीदी के याेग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जगमगाई दीपमाला... नवरात्रिमें शक्तिपीठ मां हरसिद्धि के दरबार में पहले दिन भक्तों का सैलाब उमड़ा दीपमालाओं रोशनी से मंदिर जगमगा उठा।)
उज्जैन। नवरात्रि में मंदिरों के साथ बाजार भी सज चुके हैं। अब हर दिन खरीदी के लिए शुभ है। 26 सितंबर को नवरात्रि की द्वितीया से 3 अक्टूबर को महानवमी तक खरीदी के लिए सर्वार्थसिद्धि, ब्रह्म, शोभन विजय योग जैसे कई बड़े संयोग बन रहे हैं, जो किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से लेकर हर प्रकार की खरीदी के लिए शुभ अक्षय पुण्यकारी माने गए हैं। पंचांगकर्ता एवं ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास ने कहा इन आठ दिनों में तीन दिन रवि योग का संयोग बन रहा है। रवि योग में वैसे तो सभी प्रकार की खरीदी शुभ मानी जाती है लेकिन सोना, बर्तन और वाहन की खरीदी चिरस्थाई होती है।
वाहनों की बुकिंग : नवरात्रि के लिए रुक्मिणी मारुित शोरूम के मैनेजर राजन रघुवंशी ने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की 30 कारों की बुकिंग हो चुकी है। रुक्मिणी टू-व्हीलर बजाज शोरूम के मैनेजर राजेश मंडलोई ने कहा 25 वाहन बुक हुए हैं। पी-पटेल टीवीएस शोरूम के मैनेजर ललित जैन के मुताबिक 45 वाहनों की बुकिंग लोग कर चुके हैं, यानी टू-व्हीलर में ही 50 लाख की बुकिंग अब तक कराई जा चुकी है।
घटस्थापना: निकले जुलूस
घरोंमंदिरों में गुरुवार को मुहूर्त में घट स्थापना से शारदीय नवरात्रि शुरू हुई। हरसिद्धि मंदिर से घट स्थापना, नगरकोट माता मंदिर से चुनरी चल समारोह निकला। बैंड-बाजों से देवी प्रतिमाएं लाई गई और पंडालों में विराजित की। 3 अक्टूबर महानवमी तक श्रद्धालु देवी आराधना में लीन रहेंगे।

किस योग में कौन सी खरीदी शुभ
शास्त्रोंके मुताबिक ब्रह्म में ग्रंथ, किताब, रवि में आभूषण, नए बर्तन, सर्वार्थसिद्धि में सोना, वाहन, सौभाग्य में शृंगार सामग्री, वस्त्र, शोभन में घरेलू सजावटी सामान विजय में वाहन एवं पशु की खरीदी सर्वश्रेष्ठ है।
आठ दिन कब कौन सा योग
तारीखयोग समय

26सितंबर रवि सुबह 9.24 से अगले दिन 6.21
27 सितंबर सर्वार्थसिद्धि सुबह 6.21 से रात 10.42 तक
28 सितंबर रवि सुबह 6.22 से रात 11.34 तक
29 सितंबर सर्वार्थसिद्धि सुबह 6.22 से रात 11.55 तक
30 सितंबर रवि सुबह 6.22 से रात 11.45 तक
1 अक्टूबर सौभाग्य सुबह 6.23 से दोपहर 3.56 तक
2 अक्टूबर शोभन सुबह 6.32 से दोपहर 1.24 तक
3 अक्टूबर विजय दोपहर 2.27 से 3.41 बजे तक ।