पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज साधु संत करेंगे मंगलनाथ क्षेत्र का दौरा

आज साधु संत करेंगे मंगलनाथ क्षेत्र का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साधुसमाज के रामादल के अखाड़ों के साधु-संत शुक्रवार को मंगलनाथ सिंहस्थ जोन क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। श्री रामादल अखाड़ा परिषद के महासचिव महंत दिग्विजयदास ने बताया सिंहस्थ क्षेत्र अधिसूचित करने और सिंहस्थ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही। परिषद अध्यक्ष डॉ. रामेश्वरदास के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 11 बजे मंगलनाथ घाट से भ्रमण शुरू होगा। शिप्रा के विभिन्न घाटों के पास मिल रहे गंदे नालों और अतिक्रमण को चिन्हित किया जाएगा। दल द्वारा एकत्र जानकारी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को दी जाएगी अभा अखाड़ा परिषद की बैठक में प्रस्तुत करेंगे।