पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रथ में महाकाल, पालकी में निकली पार्वती

रथ में महाकाल, पालकी में निकली पार्वती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. महाकाल मंदिर से गुरुवार को पार्वती की सवारी निकाली गई। रथ पर महाकाल के स्वरूप मनमहेश चांदी की पालकी में माता पार्वती सवार होकर निकली। उमा-सांझी के समापन पर वर्ष में एक बार माता पार्वती की सवारी निकलती है।
शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से पालकी निकली। सवारी में आगे घुड़सवार दल, पुलिस बैंड तो पीछे भजन करती महिलाएं जय महाकाल का जयकारा करते भक्त पैदल निकले। सवारी प्रमुख मार्गों से होकर शाम 6.30 बजे महाकाल मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। सवारी मार्ग में श्रद्धालुओं ने कई जगह पुष्पवर्षा से स्वागत कर पालकी में विराजी मां पार्वती का पूजन किया।
शुक्रवार को महाकाल मंदिर प्रवचन हॉल में 108 कन्याओं का भोज होगा। शाम 5.30 बजे पार्वती की सवारी रामघाट पहुंची जहां पंडे-पुजारियों ने पूजन कर नाव में बैठकर शिप्रा के बीच चांदी के कलश में रखी रंगोली को विसर्जित किया।

अगली सवारी 3 अक्टूबर को: महाकालमंदिर से अगली सवारी 3 अक्टूबर को दशहरे पर निकलेगी। जब महाकाल नए शहर फ्रीगंज तक आते है।