पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण पर राष्ट्रीय सेमिनार आज से

लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण पर राष्ट्रीय सेमिनार आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। विक्रमविवि में राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन अध्ययनशाला की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान परिषद आैर मेपकास्ट भोपाल के सहयोग से भारत में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण विषय पर दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार शुक्रवार से शुरू होगा। डायरेक्टर प्रो. जीके शर्मा एवं संयोजक डॉ. नलिन सिंह पंवार ने बताया स्वर्ण जयंती हॉल में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज जयपुर के डायरेक्टर प्रो. नरेश दाधीच होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल करेंगे। मुख्य वक्ता जेएनयू नईदिल्ली के प्रो. मनेंद्रनाथ ठाकुर का संबोधन होगा। मप्र के समाज विज्ञान के विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापक शोधार्थी अपने शोध आलेख प्रस्तुत करेंगे।