भस्मारती काउंटर पर लगा टोकन डिस्प्ले
भासं. उज्जैन। महाकालमंदिर पुलिस चौकी के पास स्थित भस्मारती के ऑफ लाइन बुकिंग काउंटर के बाहर मंदिर समिति ने टोकन डिसप्ले मशीन लगा दी गई है। मशीन पर श्रद्धालुओं द्वारा काउंटर से लिए भस्मारती आवेदन फार्म पर अंकित क्रमांक डिस्प्ले होगा तथा हिंदी-अंग्रेजी भाषा में क्रमांक आदि की जानकारी अनाउंसमेंट की जाएगी। इससे आवेदन लेने के बाद श्रद्धालु को लाइन में खड़े होकर लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।