पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईई ने ज्वाइन करते ही फोरलेन निर्माण देखा

ईई ने ज्वाइन करते ही फोरलेन निर्माण देखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नवागत ईई (कार्यपालन यंत्री) एसके राजपूत ने गुरुवार दोपहर में ज्वाइन कर लिया। उन्हें प्रभारी ईई पीके सक्सेना ने चार्ज सौंपा। राजपूत को शासन ने सागर से उज्जैन पदस्थ किया है। ज्वाइन करते ही राजपूत इंजीनियरिंग कॉलेज फोरलेन का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने फोरलेन के डिवाइडर की दीवार के निर्माण को लेकर आपत्ति ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। वहीं सक्सेना अब सिर्फ सीई कार्यालय का ही कार्य देखेंगे।

ईई,एसडीओसब इंजीनियर का निलंबन समाप्त: इंदौररोड आंतरिक फोरलेन मामले में शासन ने 23 अप्रैल को लोनिवि के ईई जीपी पटेल, एसडीओ ओपी शुक्ला, पीके झा, सेतु निगम के प्रभारी एसडीओ आरके कटारिया सब इंजीनियर वीके त्रिपाठी को निलंबित कर इंदौर सीई कार्यालय अटैच किया था। गुरुवार को शासन ने सभी का निलंबन समाप्त कर दिया है। ध्यान रहे लोनिवि मंत्री सरताज सिंह ने सड़कों की जांच की थी। उसके बाद कार्रवाई के आदेश आए थे।