पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोयाबीन वायदा 54 रुपए प्लस आया

सोयाबीन वायदा 54 रुपए प्लस आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोयाबीनवायदा तीसरे दिन भी 54 रुपए प्लस आया। करंट भाव 3146 रुपए रहा। मंडी में नए सोयाबीन के भाव 2801 रुपए पुराना सोयाबीन 3328 रुपए बिका। इस वर्ष सोयाबीन का भाव स्तर 3000 से 3300 रुपए तक का बना हुआ वायदा सट्‌टा 100 से 200 रुपए की तेजी मंदी कर भाव लेबल पर लाए जा रहे हैं। उज्जैन में नया सोयाबीन कम रहा विदिशा में नए की आवक 500 से 1000 बोरी की हो रही। अगले हफ्ते से उज्जैन मंडी में नए सोयाबीन की बड़ी आवक होने की संभावना है। भाव में कोई खास तेजी नहीं बताई जा रही है। पानी की कमी वाले इलाकों में सोयाबीन की पैदावार कमजोर बताई जा रही है। इस साल सीजन में नए सोयाबीन के साथ पुराने की आवक भी बराबर बनी रहने की संभावना है। व्यापार जगत में नए सोयाबीन को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। कम और निचले भाव पर बड़े स्टॉक वाले जाएंगे। सस्ते के दौर में स्टॉक करना आगे तेजी के प्रति आशावान होना माना जा रहा है।

नयासोयाबीन बड़नगर में 3077, खाचरौद में 2651 रुपए बिका : उज्जैनसंभाग की अिधकतर कृिष मंिडयों में नए सोयाबीन की आवक शुरू हो गई। बड़नगर मंडी में 25 बोरी 3077 रुपए के भाव से जगन्नाथ पन्नालाल फर्म ने किसान प्रकाश गांव कारोदा में खरीदी। खाचरौद में 15 बोरी 2651 रुपए के भाव से व्यापारी फर्म अभय कुमार हस्तीमल ने गांव संदला के किसान रघुवीरसिंह से खरीदी। अन्य मंिडयों में भी शुरुआत गीले सोयाबीन से हो रही है।

मंडीमें डंकी गेहूं की आवक, बीज वाला 1853 रुपए बिका : मंडीमें डंकी गेहूं और सरकारी छाप की आवक हो रही है। इस बार गेहूं जल्दी डंक लगने से किसान को इसे 1400 से 1500 रुपए के भाव में बेचना पड़ रहा है। सरकारी छाप नीलामी में 1550 रुपए बिक रहा है। गेहूं बीज वाला 1853 रुपए पोषक 1825 रुपए के भाव से बिका। नवराित्र प्रारंभ होने के बाद गल्ला व्यापार में ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। बीज वाले और सुपर बेस्ट क्वािलटी वालों को मन चाहा गेहूं नहीं मिल रहा। डंक से घबराए खरीदारों ने इससे दूरी बनाना भी शुरू कर दी है। अच्छा गेहूं भी कहीं खराब हो जाए इसकी िचंता बढ़ती जा रही है। 2-4 दिन में गेहूं की चौतरफा ग्राहकी की संभावना में गोदाम से फिर सेंपल निकलने लगा है। गेहूं के व्यापार में पहली बार नुकसानी लगती नजर रही है। उज्जैन मंडी में गेहूं व्यापार का बड़ा केन्द्र मानी जाती है। 4 सारटैक्स प्लांट पर गेहूं का जॉबवर्क होता ह