पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शंकराचार्य निश्चलानंदजी ने स्टेशन पर दी दीक्षा

शंकराचार्य निश्चलानंदजी ने स्टेशन पर दी दीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जगन्नाथपुरीगोवर्धनमठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती सोमवार को उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान एक भक्त को उन्होंने रेलवे स्टेशन पर दीक्षा दी।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की हरसिद्धि धर्मशाला में ठहरे शंकराचार्य जी ने दीक्षा के लिए सुबह 11 बजे भक्तों को समय दिया था। लेकिन दोपहर 12 बजे बाद तक दीक्षा के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। अनुयायी सुधीर चतुर्वेदी ने बताया दोपहर 1.30 बजे शंकराचार्य मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना होने के लिए रेलवे के लिए निकले तो एक भक्त दीक्षा के लिए पहुंचा लेकिन वह धोती पहने हुए नहीं था। शंकराचार्य ने उसे धोती पहनकर बुलाया और स्टेशन प्रबंधक के कमरे में बैठकर दीक्षा देकर रवाना हुए। स्टेशन पर शिवशंकर शर्मा, अमित शर्मा, धर्माधिकारी नारायण उपाध्याय ने शंकराचार्य का स्वागत किया।