- Hindi News
- नगर निगम परिषद सम्मेलन की तैयारियों में जुटे अिधकारी
नगर निगम परिषद सम्मेलन की तैयारियों में जुटे अिधकारी
उज्जैन। नगरनिगम में परिषद सम्मेलन की तैयारी शुरू हो गई है। पिछला सम्मेलन सितंबर में हुआ था। हर तीन महीने के भीतर सम्मेलन का नियम है। इसी कड़ी में निगम अधिकारी सम्मेलन की तैयारी में लग गए हैं। इसके पहले महापौर परिषद की बैठक होगी, जिसमें अनेक प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुशंसा की जाएगी। एमआईसी से अनुशंसित प्रस्ताव निगम परिषद में प्रस्तुत होंगे।